ईरान की इजराइल को धमकी सत्ता परिवर्तन की कोशिश की तो डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को बनाएंगे निशाना,अमेरिका ने किया ‘मिनटमैन III’ मिसाइल का टेस्ट


Aryan Academy AD

अमेरिकाः इजराइल-अमेरिका ने 100 घंटे  में ईरान पर  5000 से ज्यादा बम गिराए है। साथ ही 20 ईरानी वॉरशिर डुबोए हैं। इन हमलों में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं ईरान ने पलटवार कर मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया।

इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला किया है। ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी  देते कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है।

Advertisement Space

दूसरी तरफ अमेरिका ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से ‘मिनटमैन III’ नाम की मिसाइल का टेस्ट किया। इसे लोग अक्सर ‘डूम्सडे मिसाइल’ भी कहते हैं । यह परमाणु हथियार ले जा सकती है ।  यह हजारों किलोमीटर उड़कर अपने निशाने को हिट करने में कामयाब रही

Advertisement Space

Leave a Comment