
नई दिल्ली: ईरान पर अमरीका-इजराइल के हमले का असर दुनिया भर की एयरलाइंस पर पड़ा है। इसी के चलते इंडियन एयरलाइंस ने शनिवार को कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को स्थगित या फिर डायवर्ट कर दिया, वहीं कई वैश्विक एयरलाइंस ने खाड़ी देशों की फ्लाइट्स को रोक दिया है। भारत ने मध्य-पूर्वी देशों के बीच चलने वाली अपनी 130 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।
तमाम एयरलाइंस ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। एयरलाइंस ने दिल्ली और मुंबई समेत अन्य एयरपोर्ट से आबूधाबी, दम्माम, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव वाले इंटरनेशनल रूट की अपनी तमाम फ्लाइट अगले आदेशों तक रद्द कर दी हैं
सिविल एविएशन मंत्री के. राममोहन नायडू और मंत्रालय ने भी ईरान-अमरीका-इजराइल के बीच संघर्ष को गंभीरता को देखते हुए तुरंत उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें देशभर के प्रमुख एयरपोर्ट ऑपरेटर और स्टेक होल्डर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से जुड़े। एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे इंटरनेशनल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए जहां भी आवश्यक हो उड़ानों का समय पर रूट डायवर्जन सुनिश्चित करें।