ईरान-अमरीका-इजरायल जंगः पीएम मोदी ने बुलाई CSS की बैठक


Aryan Academy AD

ईरान-अमरीका-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई सीएसएस की बैठक
नई दिल्लीः ईरान-अमरीका-इजरायल के बीच लगातार संघर्ष जारी है। इस संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कैबिनेट सुरक्षा समिति(CSS) की बैठक बुलाई है। बता दें कि अमरीका-इजरायल एयरक्राफ्ट्स द्वारा आज तेहरान पर जबरदस्त हमला किया गया और इसके बाद ईरान द्वारा भी हमलों के जवाब में अलग-अलग देशों में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की सूचना है।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे का बाद आज रात दिल्ली पहुंचेंगे और सीएसएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का मुख्य फोकस ईरान-अमरीका-इजरायल जंग के ताजा घटनाक्रम और यूएई सहित मध्य-पूर्वी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों, मध्य-पूर्वी देशों में पढ़ाई के लिए गए भारतीय छात्रों की सुरक्षा से संबंधति होगा। इस बीच बीते कल इन हमलों के बीच कई देशों की एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं थी और भारत में भी चार सौ से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

Advertisement Space

Leave a Comment