
इंटरनेशनल:मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच वही ईरान ने कहा कि जब तक उसे नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता तब तक वह पीछे नहीं हटेगा।
वहीं ईरानी सुप्रीम लीडर मुज्तबा खमेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि युद्ध तभी खत्म हो गा जब ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएंगे और अमेरिका भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दे।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को मुजतबा खामेनेई ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया था। इससे पहले वे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख रह चुके हैं। मोहसिन रजेई ने दावा किया कि यह युद्ध एक हफ्ते के भीतर खत्म हो सकता था, लेकिन इजरायल की वजह से यह लंबा खिंच गया। उनके मुताबिक, अमेरिका युद्धविराम के लिए तैयार था, लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमले जारी रखने पर जोर दिया।
Advertisement Space
Advertisement Space