ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला, सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक


Aryan Academy AD

इंटरनेशनलःईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद  मिडिल ईस्ट के हालात खराब होते जा रहे है। पाकिस्तान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कीमौत के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद वहां स्थित अमेरिकी दूतावास में सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट 6 मार्च तक रद्द कर दिए गए हैं।

बता दें रविवार को कराची स्थित अमेरिकी कांसुलेट के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुआ, जहां सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट जल्द छोड़ने की अपील की है। व्हाइट हाउस में दिए बयान में ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। शुरूआती 30 घंटों में ही 2000 से अधिक बम गिराए गए।

Advertisement Space

ईरान के गोलिस्तान पैलेस पर हमला
इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था।  गोलिस्तान पैलेस यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल। वहीं सऊदी में ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक किया।

Advertisement Space

Leave a Comment