आईटीआई लाजपत नगर में अस्थाई गैस्ट फैकल्टी प्रशिक्षकों की भर्ती 


Aryan Academy AD

जालंधर : संस्थान प्रबंधन समिति, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), लाजपत नगर, (जालंधर) सैशन 2025-26 के लिए अस्थायी आधार पर इलेक्ट्रीशियन (01) और सीएनसी मशीनिंग (1) ट्रेड के लिए अस्थाई गैस्ट फैकल्टी प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदनों की मांग की गई है।

सदस्य सचिव, आई.एम.सी. जसमिंदर सिंह ने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 15,000 रुपये प्रति माह का वजीफा दिया जाएगा। योग्यता और अनुभव संबंधी जानकारी वेबसाइट https//dgt.gov.in/cts_details से प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार अपना आवेदन डाक द्वारा, संस्थान के ईमेल itiwjallandhar@gmail पर या स्वयं भेज सकते है। सी.आई.टी.एस.योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 27-11-2025 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, जिला प्रशासकीय परिसर, जालंधर में होगा। उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के मूल सर्टीफिकेट वैरीफाई कापियां साथ ले कर आए।

Advertisement Space

Leave a Comment