जालंधर कमिश्नरेट : जग्गू भगवानपुरिया का साथी मनकरण दियोल दो अन्य के साथ काबू


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तड़के मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी मनकर दियोल सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकर दियोल, ज वीर और सिमरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जोकि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी है

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि बीएनएस के तहत एफ.आई.आर. नंबर 303/25, धारा 109, 351, 3(5) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन रामा मंडी में दर्ज की गई है।

मानवीय संसाधनों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलेमपुर मासंदा में रोका, जहां वे जिले से भागने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement Space

मनकर दियोल जोकि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ का बहुत करीबी है, कई पराधिक मामलों में संलिप्त था। उसकी संलिप्तता जी.आर.पी.जालंधर में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 32/25 और पुलिस स्टेशन छेहरटा, अमृतसर में कई धाराओं, कत्ल केस और आर्म्स एक्ट में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 193 में भी है।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक विदेश मॉर्का 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि य गिरफ्तारियां जालंधर और इसके नजदीकी इलाकों में संगठित अपराधों को रोकने में बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और पराधिक और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को जारी रखा जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment