
राजस्थानःजैसलमेर बस अग्निकांड में मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।इस हादसे में घायल लोग जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में दाखिल है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार देर शाम जैसलमेर से जोधपुर जा रही 57 सवारियों से भरी निजी ए.सी. बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। इस हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
Advertisement Space
प्रारंभिक जांच में बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बस के अंदर पटाखे रखे होने से आग ने और भी विकराल रूप ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव इस कदर जल चुके हैं कि अब उनकी पहचान केवल डीएनए जांच के जरिए ही संभव हो पाएगी
Advertisement Space