पंजाब में एक बार दिल-दहलाने वाली घटना, कबड्डी खिलाड़ी को उतारा मौत के घाट


Aryan Academy AD

 मोहाली : मोहाली के सोहाना क्षेत्र में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में गोलियां मारकर कबड्डी खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट प्रमोटर राणा बलाचौरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी।

बताया जा रहा है कि सोहाना में कबड्डी टूर्नामैंट के दौरान राणा बलाचौरिया मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान फैंस बनकर आए बाइक और कार सवार बदमाशों ने फोटो खिंचवाने के बहाने राणा बलाचौरिया पर फायरिंग कर दी।

Advertisement Space

इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। गोलियां लगने से राणा बलाचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने लेते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाले की हत्या का बदला ले लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment