कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, किसान आंदोलन पर किया था Tweet


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को किसान आंदोलन को लेकर किए गए रीट्वीट पर राहत देने से इंकार कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कंगना की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते कहा कि ये कोई साधारण ट्वीट नहीं था, बल्कि आपने इसमें मसाला डाला।

सांसद कंगना की ओर से दलील दी गई कि मूल ट्वीट को कई लोगों ने री-ट्वीट किया, उन्होंने तो शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी पर लिखा था, न कि याचिकाकर्ता पर। बता दें कि कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत जनवरी 2021 में बठिंडा में महिंदर कौर ने दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में दावा किया था कि भाजपा नेत्री ने एक ट्वीट में उनके खिलाफ टिप्पणी की थी कि वह वही ‘दादी’ हैं जिन्होंने शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment