
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदल कर केरलम रख दिया है। नई पीएमओ बिल्डिंग सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अप्रैल-मई में केरल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार से राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की थी।
विधानसभा का यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझावों के बाद दोबारा पास किया गया था। इसके बाद मंगलवार को हुई यूनियन कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
Advertisement Space
केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने इस प्रस्ताव को पेश किया था। उनका कहना था कि राज्य को मलयालम भाषा में ‘केरलम’ कहा जाता है और यह नाम राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है।
.
Advertisement Space