
जम्मू कश्मीर: उत्तर भारत में बारिश ने जमकर कहर बरसाया है। इस कारण जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जम्मू और कश्मीर में गत दिवस डोडा में बादल फटने के साथ ही कटरा के माता वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ हैं।
Advertisement Space
इस हादसे में कम से कम 33 लोगों की मौत, कई घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और हर संभव मदद की घोषणा की है। उन्होंने इस हादसे में घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। यात्रा मार्ग पर बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन मंदिर के रास्ते में अर्धकुमारी गुफा के पास इंद्रपास्थ भोजनालय के नजदीक हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। वहीं इस घटना के बाद से माता वैष्णों देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई है।
Advertisement Space