
होशियारपुर: होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव बकापुर में आसमानी बिजली गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई है। वह 10 वीं कक्षा का छात्र था। युवक की पहचान रसूलपुर के रहने वाले तरुणदीप के रूप में हुई है।
गांव के सरपंच ने बताया कि गांव के 11 लड़के क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए हुए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिजली गिरने से जिसमें तरुणदीप, ओंकार सिंह और अंशप्रीत चपेट में आ गए।
घटना के बाद तीनों युवकों को नवांशहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि ओंकार सिंह और अंशप्रीत का ईलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Advertisement Space
Advertisement Space