
जालंधर: जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय हत्याकांड मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या को अंजाम देने वाला शूटर सोनू खत्री गैंग से जुड़ा गुरताज सिंह है। गुरताज पिछले 2 माह में दो बड़ी हत्याओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Advertisement Space
बहराम टोल प्लाजा से मिले सीसीटीवी फुटेज में गुरताज सिंह खुद सफेद रंग की क्रेटा कार चलाते हुए दिखाई दिया। बताया जाता है कि वह दोनों हाथों से एक साथ पिस्टल चलाकर सटीक निशाना साधने में माहिर है। हत्या में इस्तेमाल की गई चोरी की सफेद क्रेटा कार को पुलिस ने बलाचौर इलाके से बरामद कर लिया है।
Advertisement Space