भारत में दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण


Aryan Academy AD

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा तथा भारत के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। शिलांग में लगभग 90 मिनट तक चंद्र ग्रहण दिखने की संभावना है।
भारत में चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट है। 3.20 बजे शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होगा। शाम को पूर्ण चंद्र पर एक गहरी छाया पड़नी शुरू हो जाएकी और चंद्रमा पूरी तरह छाया से ढक जाने पर लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा और सूतक लगभग 9 घंटे पहले यानि सुबह 9.20 बजे से शुरू हो जाएगा। मान्यता अनुसार ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका प्रभाव मानसिक स्थिति और घर में माहौल पर पड़ सकता है। वैसे भी ग्रहण को ज्योतिष और धर्म में अशुभ माना जाता है। इसलिए कुछ उपाय करना शुभ हो सकता है। सूतक काल में पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। टूटी वस्तुओं -मूर्तियों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए और इस समय के दौरान खाने-पीने से परहेज करना चाहिए तथा चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment