
मानसा: पंजाब में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कहीं न कहीं फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही। ताजा मामला मानसा में सामने आया है।
मानसा स्थित एक फार्म हाउस में आज सुबह करीब 10 बजे एक व्यापारी और उनके मुलाजिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद एक की लाश कुर्सी पर थी, दूसरे की लाश जमीन पर।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space
Advertisement Space