RSS नेता के पोते की हत्या का Mastermind गिरफ्तार


Aryan Academy AD

फिरोजपुरः फिरोजपुर पुलिस नेआरएसएस के वरिष्ठ नेता दीनानाथ के पोते नवीन कुमार की हत्या मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने देर रात आरिफके रोड पर नाकाबंदी कर जतिन को रुकने का इशारा किया। उसने बाइक रोकने के बजाय भगा ली।

Advertisement Space

इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसकी एक गोली पुलिस की गाड़ी के अगले शीशे पर जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिससे एक गोली जतिन की टांग में लगी।

जैसे ही वह बाइक से गिरा पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जतिन काली ही नवीन हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है। उसी ने हत्या की पूरी साजिश रची थी। गौरतलब है कि 16 नवंबर को मोची बाजार इलाके में नवीन कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment