माता वैष्णो देवी में उमड़ा भक्तों का सैलाब


Aryan Academy AD

 जम्मू-कशमीर: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मां का आर्शीवाद प्राप्त किया। सोमवार शाम तक लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेक चुके थे। त्रिकुटा पर्वत पर बसे इस पावन धाम को विशेष रूप से सजाया गया है।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सी.ई.ओ सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि नवरात्रि के दौरान हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement Space

सुरक्षाबलों- पुलिस, सी.आर.पी.एफ और अर्धसैनिक जवानों को पूरे यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए स्वयं सेवकों की टीम, पीने के पानी की व्यवस्था, मेडिकल स्टेशन्स और भीड़ प्रबंधन जैसे सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment