माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितम्बर से फिर शुरू होगी


Aryan Academy AD

जालंधरः हर साल लाखों लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितम्बर को फिर शुरू हो रही है। यह यात्रा 19 दिन बाद शुरू हो रह है। तीर्थ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम और 26 अगस्त को बादल फटने तथा भूस्खलन में 34 तीर्थ यात्रियों की मौत के बाद यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

Advertisement Space

तीर्थ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मंदिर के रास्ते पर मरम्मत का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। श्राइन बोर्ड ने यात्रा शुरू होने के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित की गई थी। यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय उचित समय पर लिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment