
गुरदासपुर: गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणबीर सिंह बेदी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है जैसे ही आज सुबह 8 बजे रणबीर सिंह अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दीं। सिर में गोलियां लगने से रणबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
Advertisement Space
चला है कि रणबीर सिंह को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी। कुछ महीने पहले भी उन पर फिरौती को लेकर फायरिंग की गई थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space