
चंडीगढ़:मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में तापमान औसत के करीब रहने की संभावना है। हालांकि, 1 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक पहुंच चुका है। इसी बीच, पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनना शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं चल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
Advertisement Space
अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश की संभावना कम है। वहीं 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मनसा और बठिंडा में बारिश की संभावना है।
Advertisement Space