सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू में नोंक-झोंक


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः लोकसभा में बजट सत्र के दौरान सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। दरअसल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निलंबित कांग्रेसी सांसदों का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू गुजर रहे थे।

इस दौरान राहुल ने बिट्टू की तरफ इशारा करते कहा कि hello My traitor friend । इसके जवाब में बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह दिया। इस पर राहुल गांधी ने भी पलट कर कहा कि Don’t worry, you will come back।

Advertisement Space

 बता दें बजट सेशन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस के 7 और सीपीआई(एम) के 1 सांसद को निलंबित कर दिया गया था। सांसदों पर सदन में स्पीकर की सीट पर कागज फाड़कर उछाले का आरोप था। इस घटना के कारण सांसदों को निलंबित किया गया था। उन्हीं  सांसदों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे।

Advertisement Space

Leave a Comment