मुबंई पुलिस को आंतकी हमले की धमकी, 400 किलो आरडीएक्स के साथ 14 आतंकी भारत में घुसे


Aryan Academy AD

मुंबई: मुंबई पुलिस आतंकी हमले की धमकी के बाद अलर्ट पर है। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) व अन्य एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

बताया जा रहा है कि अपने आप को लश्कर-ए-जिहादी नामक आतंकी संगठन का सदस्य बताते वाले शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी दी है कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुबंई में बड़ा आतंकी हमला होगा। उसने बताया कि 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री के साथ 34 वाहनों में मानव बम लगाए गए हैं।

Advertisement Space

उसने यह दावा भी किया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment