बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को उतारा मौत के घाट


Aryan Academy AD

अबोहर: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव भंगाला का युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी पिछले कुछ समय से बलकार सिंह की बेटी को परेशान कर रहा था।

बलकार सिंह रविवार को गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। वहीं पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। इससे परेशान होकर बलकार सिंह शादी छोड़कर घर आ गया। पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि शाम 5 बजे उसका पति मनजिंदर सिंह उर्फ मनी के घर पर शिकायत देने जा रहा था।

Advertisement Space

घर के बाहर ही युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, उसके भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने हमला कर दिया। उन्होंने बलकार सिंह पर कस्सी से गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment