
जालंधर: जालंधर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे का कत्ल नशा माफिया के कारिदों द्वारा किया गया बताया जा रहा है।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार जालंधर के शिवाजी नगर में पूर्व विधायक अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर आरोपी कालू से झगड़ा चल रहा था। इसी को लेकर आरोपी कालू ने उस पर दात से हमला किया गया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया। परिवार ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Space