मजीठा में युवक की बेरहमी से हत्या


Aryan Academy AD

मजीठा: थाना मजीठा के गांव गालोवाली कॉलोनी में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि गांव गालोवाली कॉलोनी के एक घर में पार्टी चल रही थी, तभी कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। इसी को लेकर कुछ लोगों ने सरबजीत सिंह उर्फ साबी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment