
लुधियानाः लुधियाना में दिन-दहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई । जानकारी के अनुसार लुधियाना के जीटीबी नगर मुंडियां में महिला पूनम पांडे घर के बाहर अपनी बेटी के साथ बैठी थी।
इसी दौरान एक बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में गोली पूनम के सिर में लगी। उसकी बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति काले रंग की जैकेट और टोपी पहन कर आया था। उसने पहले उस पर गोली चलाई, लेकिन वह एक तरफ हो गई।
Advertisement Space
इसके बाद उसने मां के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी। हमले को अंजाम देने के बाद बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement Space