‘मेरे पिता की हालत स्थिर है’: धर्मेंद्र की मौत की ‘झूठी’ खबर सामने आने पर ईशा देओल की प्रतिक्रिया


Aryan Academy AD

बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों का खंडन करते हुए ईशा देओल ने प्रतिक्रिया दी है, ‘मेरे पिता की हालत स्थिर है’। बता दें कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लाइफ स्पोर्ट पर रखा गया था।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण वह वेंटिलेटर पर थे। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के जिला लुधियाना के गांव साहनेवाल में हुए था और उन्होंने एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का सफर तय किया। धर्मेंद्र महज 12वीं पास करके मुंबई पहुंचे थे। 

अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के “ही-मैन” के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने करीब दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Advertisement Space

हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। वह भारत की 15 वीं लोकसभा के सदस्य थे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

Advertisement Space

Leave a Comment