भारत-अमरीका के बीच टैक्स-फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल कल


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारत-अमरीका के बीच टैक्स-फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर देशभर में विरोध तेज हो रहा है। इसी को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 12 फरवरी को प्रस्तावित ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

Advertisement Space

प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा और प्रदेश महासचिव राणा रणबीर सिंह ने कहा कि संगठन मोदी सरकार के व्यापार समझौतों के खिलाफ एकजुट है। इन्हें रद्द करवाने के लिए किसान लगातार संघर्ष करेंगे। नए व्यापार समझौते देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment