
पंजाबः अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करती है, तभी वह सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। उक्त शब्द नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा से पंजाब और पंजाबियत” की बात करते आए हैं, लेकिन “हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं जो किसी कुर्सी के लिए दिए जाएं। जो 500 करोड़ की सूटकेस दे देता है वही मुख्यमंत्री बन जाता है।
Advertisement Space
बता दें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से लंबे समय से दूर हैं। राजनीति में वापिसी की संभावनाओं पर उनकी पत्नी व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू का यह बयान काफी अहमियत रखता है
Advertisement Space