
अमृतसर: विवादित बयान देकर विवादों में फंसी नवजोत कौर सिद्धू को सोमवार को पार्टी से संस्पेड कर दिया था। अब इस पर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत सीधे टॉप लीडरशिप से चल रही है । उन्हें नोटिस किसने दिया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
Advertisement Space
इस दौरान उन्होंने सीधे राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए पूछा कि बस बॉडी केस में भगवंत मान राजा वड़िंग का बचाव क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 70 प्रतिशत लीडरशिप, जीते हुए विधायक और वर्कर उनके साथ हैं। मैडम सिद्धू ने कहा कि नोटिस का यह पहला मामला नहीं है।
Advertisement Space