
इंटरनेशनल: अमेरिका-इजरायल- ईरान युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार दे रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी मौत की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मैं जिंदा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों में इजरायल ने ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर और कई हथियार निर्माण फैक्ट्रियों को तबाह किया है।
इजराइल और अमेरिका मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं।अब ईरान दुनिया को “ब्लैकमेल” नहीं कर सकता।उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के तीन मुख्य लक्ष्य हैं ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना, उसकी मिसाइल क्षमता को नष्ट करना और ईरानी लोगों के लिए आजादी की स्थिति बनाना। नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी दरारें बढ़ रही हैं।
Advertisement Space
Advertisement Space