मंदिर पर ग्रेनेड हमले मामले में पंजाब के सीमावर्ती जिलों के 10 ठिकानों पर NIA की रेड


Aryan Academy AD

जालंधर: अमृतसर के एक मंदिर पर ग्रेनेड हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की।एनआईए अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान टीमों ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इनमें कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और अहम दस्तावेज शामिल हैं।

एनआईए 14 मार्च 2025 की रात को अमृतसर के शेर शाह रोड, खांडवाला स्थित ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर के बाहर जोरदार विस्फोट के मामले की जांच कर रही है। इसी मामले को लेकर सीमावर्ती इलाकों में रेड की गई है। शुरूआती जांच में इसे सामान्य विस्फोट माना गया था। एनआईए जांच में यह साफ हुआ था कि विदेशी आतंकवादी हैंडलर्स की शह पर  सुनियोजित तरीके से इस ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया गया था। इस हमले का मकसद पंजाब में दहशत फैलाना था।

Advertisement Space

मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने का काम विशाल और गुरसिदक नामक दो आरोपियों ने किया था। इनमें से विशाल फिलहाल एनआईए की गिरफ्त में है, जबकि दूसरा आरोपी गुरसिदक  मारा जा चुका है। इन दोनों को  विस्फोटक सामग्री बटाला के कादियां निवासी शरणजीत कुमार ने उपलब्ध कराई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment