10 वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार


Aryan Academy AD

बिहारः नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। बता दें नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Advertisement Space

राजग के मुख्य घटक दलों भाजपा और जद(यू) को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी संतुलन साधने के तहत प्रत्येक 6 विधायकों पर एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment