
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेने की उम्मीद है। अब यहां सुबह-शाम की ठंड रह गई है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। फिलहाल बारिश और कोहरे की कोई संभावना नहीं है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
Advertisement Space
Advertisement Space