भारत के साथ T-20 World Cup मैच खेलेगा पाकिस्तान


Aryan Academy AD

पाकिस्तानः टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को खेलने की अनुमति दे दी है। इस फैसले में बांग्लादेश और श्रीलंका की अहम भूमिका रही।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने ढाका से जारी बयान में पाकिस्तान से अपील की थी कि वह इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में हिस्सा ले। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत कर मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का आग्रह किया।

Advertisement Space

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया था, जिसके चलते उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसके बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी भी तरह का वित्तीय, खेल या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।  

Advertisement Space

Leave a Comment