पाकिस्तान की बांग्लादेश से बढ़ती नजदीकियों और आसिम मुनीर के लिए संविधान संशोधन के क्या हैं मायने


Aryan Academy AD

पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्त पलट होने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में वांग्लादेश की अंतरिम सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान की बांग्लादेश के साथ नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार आर्मी चीफ आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सज बनाने जा रही है।

ताजा घटनाक्रमों के तहत जब से बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार पलटी है और मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में अंतरिम सरकार बनी है बांग्लादेश का झुकाव लगातार पाकिस्तान की तरफ बढ़ता जा रहा है।

करीब 54 वर्ष बाद यानि 1971 के बाद अब पहली बार पाकिस्तान का जंगी बेड़ा पीएनएफ सैफ बांग्लादेश पहुंचा है और बांग्लादेश इस सद्भावना यात्रा कहते हुए पाकिस्तानी जंगी बेड़े के गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहा है। पीएनएफ सैफ बांग्लादेश की चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा है।

Advertisement Space

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा समय में चल रही गतिरोध और पाकिस्तान के बांग्लादेश के साथ बढ़ते दोस्ताना संबंध संभवतः सोचने को मजबूर करते हैं, वहीं ऑपरेश सिंदूर के दौरान मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सरकार संविधान में 27वां संशोधन करने जा रही है। इस संबंध में मशौदा तैयार हो गया है।

पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन से आर्मी चीफ आसिम मुनीर के लिए नया पद सृज्जित किया जा रहा है। आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया जा रहा है। इस नये पद से आसिम मुनीर की ताकत और बढ़ जाएगी। 

सवाल यह पैदा हो रहा है कि पाकिस्तान आखिर आसिम मुनीर को इतना ताकत बर क्यों बनाने जा रहा है और बांग्लादेश के साथ बढ़ते दोस्ताना संबंधों के आखिर मायने क्या हैं और यह कौन सी चाल चली जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment