
पटियालाः जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव से पहले पटियाला में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह संगरूर एसएसपी सरताज सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह कार्रवाई उस वायरल ऑडियो के बाद हुई है, जिसमें पटियाला के एसएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी चुनावों के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन रोकने की बात करते सुनाई दिए थे।
Advertisement Space
विपक्षी पार्टियों ने इस ऑडियो को आधार बनाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस ऑडियो को पटियाला पुलिस ने फेक और एआई-जनरेटेड बताया था। वहीं आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है ।
Advertisement Space