नहीं बढ़ेगी पैट्रोल-डीजल की कीमत,भारत को मिली रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः ईरान इजराइल अमेरिका के युद्ध के बीच भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से अस्थायी छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है ।

ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए यह छूट दी गई है। इस लाइसेंस के तहत भारत एक माह तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा जो 5 मार्च तक जहाजों में लोड हो चुका है। फिलहाल करीब 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई समुद्री क्षेत्रों के आसपास वेटिंग मोड में मौजूद है, जिसे भारत रिसीव कर सकता है।

Advertisement Space

 इसी बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉक होने से ब्रेंट क्रूड की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment