अमेरिका में लैंडिंग के दौरान प्लेन की फायर इंजन से टक्कर, कई घायल


Aryan Academy AD

अमेरिका:अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉ गार्डिया एयरपोर्ट पर कनाडा कनाडा एक्सप्रेस प्लेन की लैंडिंग के दौरान फायर इंजन से टक्कर हो गई। इसमें कई लोग जख्मी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। फिलहाल अधिकारियों के तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार कनाडा एक्सप्रैस प्लेन कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रहा था। लैंडिंग के दौरान प्लेन की एक फायर इंजन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू और इवैक्युएशन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

Advertisement Space

हादसे के बाद लॉ गार्डिया एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया है। यह कदम इमरजैंसी की स्थिति के कारण उठाया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर बंद भी किया जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment