नई दिल्ली में बड़े आंतकी हमले की साजिश,सुरक्षा एजैंसिया ALERT पर


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः सुरक्षा एजैसिंयों ने नई दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा नई दिल्ली में  आईईडी हमले की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

Advertisement Space

सुरक्षा एजैंसियों द्वारा लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लश्कर के आतंकी देश के किसी बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं। खासकर दिल्ली के चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर पर खतरा हो सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment