
अमृतसरः पंजाब पुलिस ने आंतकियों द्वारा एक बार फिर पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया। अमृतसर के देहाती पुलिस चौकी के विस्फोटक बरामद किया गया, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर बड़ी घटना टाल दी गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को अमृतसर देहात के व्यास थाने के अधीन आने वाली रईया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर रात आईईडी पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान संदिग्ध विस्फोटक बरामद कर लिया गया।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
Advertisement Space
शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ते को बुलाकर सावधानीपूर्वक आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं,ताकि साजिश का पता लगाया जा सके।
Advertisement Space