पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो की सवारी की, स्टूडेंट्स के साथ की बात


Aryan Academy AD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और साथ ही प्रधानमंत्री शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की। इस दौरान उन्होंने मेरठ तक स्टूडेंट्स, यात्रियों और अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने भारत के पहले दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्सों को भी हरी झंडी दिखाई है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही आरआरटीएस के शेष खंडों का उद्घाटन भी किया, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर का हिस्सा और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment