
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के दावे की भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा के बाद कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया जारी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “PM Modi is frightened of Trump.” (प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं)।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पांच बिंदुओं में प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि-
Advertisement Space
- मोदी ने ट्रंप को यह तय करने दिया और घोषणा करने दी कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा।
- अमेरिका से बार-बार अपमान मिलने के बावजूद मोदी लगातार उन्हें बधाई संदेश भेजते रहते हैं।
- वित्त मंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी गई।
- शर्म अल-शेख सम्मेलन में मोदी शामिल नहीं हुए।
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी उन्होंने ट्रंप का विरोध नहीं किया।
राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूसी तेल की खरीद नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा, “कोई तेल नहीं होगा। वे तेल नहीं खरीद रहे हैं।
Advertisement Space