डेरा सचखंड बल्लां में कल नतमस्तक होंगे PM मोदी,‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट


Aryan Academy AD

जालंधर: श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत गुरु रविदास जी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां वह  गुरु रविदास जी के चित्र और डेरा सचखंड बल्लां के दूसरे गद्दी नशीन संत सरवन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अरदास और परिक्रमा करेंगे। शाम लगभग 4:45 बजे वे मंच पर पहुंचकर करीब 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर वे एयरपोर्ट का नामकरण ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ करेंगे। इसे संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पंजाब में विमानन अवसंरचना को और आगे बढ़ाते हुए, लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री द्वारा टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा, जो राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा।

Advertisement Space

इस टर्मिनल में एलईडी प्रकाश व्यवस्था, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल उपचार संयंत्र, और भूनिर्माण के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग जैसी कई हरित और ऊर्जा-कुशल सुविधाएं शामिल हैं। इसका वास्तुशिल्प पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो यात्रियों को एक विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment