पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 1 घायल; दूसरा गिरफ्तार


Aryan Academy AD

 गढ़शंकर: गांव बारापुर-कुनैल मार्ग पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया,जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पिछले दिनों गांव बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर और महताबपुर में हरप्रीत कौर के घर पर हुई गोलीबारी में शामिल थे।डी.एस.पी. गढ़शंकर दलजीत सिंह खख और एस.एच.ओ. गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए ।

पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पुलिस वाहन पर लगी और एक गोली एएसआई सतनाम सिंह के सीने में लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसके कारण वह बच गए। उपरोक्त व्यक्तियों की पहचान करण गजपाल उर्फ कन्नू निवासी गांव बस्सी बजीद थाना हरियाना तथा सिमरनप्रीत पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव इब्राहिमपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment