
अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार और गोला-बारूद सहित 1 को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेयरीवाल गांव निवासी अमरबीर सिंह उर्फ अमर के तौर पर हुई है। उससे पुलिस ने 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 जिंदा कारतूस
बरामद किए गए है।
Advertisement Space
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। माना जा रहा है कि वह हथियारों की तस्करी के जरिए पंजाब में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा हथियारों की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
Advertisement Space