हेरोइन और हथियारों सहित 10 गिरफ्तार


Aryan Academy AD


अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के दो संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisement Space

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन उन्नत हथियार –ग्लॉक 9एमएम, जिगाना 9 एमएम और .32 बोर पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और 4500 नकद बरामद किए हैं । यह रकम कथित रूप से ड्रग मनी बताई जा रही है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे।

Advertisement Space

Leave a Comment