
पंजाबः अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 2 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस सहित विदेशी आतंकवादी लखवीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और हरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया।
फरार आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, मार्च 2024 में तरनतारन के थाना झाबल में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। उसके साथी अजयपाल उर्फ मोटा को इससे पहले मार्च 2025 में तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Advertisement Space