
जालंधर : जालंधर काउंटर इंटेलीजेंस ने आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 2 आतंकियों को 2.5 किलो आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल सहित गिरफ्तार किया है। आतंकियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है।
Advertisement Space
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि यह दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस दोनों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।
Advertisement Space